हिमालयन रेजिडेंशियल स्कूल का शानदार रिजल्ट, टॉप-10 में कई छात्रों ने मारी बाजी

हिमालयन रेजिडेंशियल स्कूल का शानदार रिजल्ट, टॉप-10 में कई छात्रों ने मारी बाजी

Satveer Singh
0

अरवल। Himalayan Residential School Umairabad के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं (सत्र 2025-26) के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची जारी होते ही खुशी का माहौल बन गया।

इस वर्ष नवनीत कुमार और अंशु भारती ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिंधु कुमारी 91.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रिंस कुमार (90.6%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा टॉप-10 में शामिल अन्य छात्र-छात्राओं में मोहित कुमार (89.2%), मयंक राज (87%), मोहित कुमार (द्वितीय) (84.8%), तबिस (84.8%), अंबिका कुमारी (82.8%) और हिमांशु कुमार (81.8%) का नाम शामिल है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रतिफल है। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय के लगातार बेहतर परिणाम से क्षेत्र का नाम भी रोशन हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top