पायस मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

पायस मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

Satveer Singh
0

अरवल। सीबीएसई के दशवीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में पायस मिशन स्कूल छात्र-छात्राओं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पायस मिशन की छात्रा खुशबु कुमारी ने 96.4% अंक लाकर पूरे अरवल जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय के निदेशक राज कुमार ने कहा कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन एवं सभी शिक्षकों की तरफ से हार्दिक बधाई। आपकी ये सफलता आपके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं आपके समर्पण का फल है। हमें अपने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर गर्व है। आपने न केवल अपना बल्कि अपने स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं अपने जिले का नाम रौशन किया हैं। आप सभी को आपके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें ।

इस बार के प्रकाशित परीक्षा परिणाम में खुशबु कुमारी ने 96.4% अंक लाकर प्रथम, तो मोहित नारायण ने 93% अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। नीशु कुमारी ने 92.6% अंक लाकर तीसरा तो नन्दनी कुमारी ने 91.8% अंक लाकर चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसके अलावे हर्षित राज एवं अंशिका राज ने संयुक्त रूप से 91.6% अंक लाकर पंचम स्थान हासिल किया। मो० रेहान एवं आलोक कुमार ने 91% अंक लाकर संयुक्त रूप से छठा स्थान हासिल किया। वहीं शुभम मौर्या 90.6%, खुशी कुमारी एवं आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से 90.4%, अंक हासिल किया, रिषु कुमार 90.2%, चांदनी कुमारी 89.8%, एवं अभिनवी शर्मा 89.6%, अंक लाकर अपना शानदार प्रदर्शन किया।

सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा ने कहा कि आज का परिणाम ये साबित करता है कि पायस मिशन स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षकों की एक पूरी टीम है। जो अपने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा तत्पर एवं प्रयासरत रहता है। आज का परिणाम लोगों के लिए तमाचे के समान है, जिन्होंने कुछ दिनों पूर्व पायस मिशन स्कूल की प्रतिष्ठा को धुमिल करने का प्रयास किया था। कहते हैं कि "सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नही होती"। इसी बात को आज हमारे बच्चों ने साबित करके दिखाया है।

मैं विद्यालय की प्राचार्या होने के नाते अपने सभी उत्कृट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देती हूँ, एवं अपने शिक्षकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ, जिनके कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही मैं उन सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने पायस मिशन स्कूल पर विश्वास किया, भरोसा जताया, आज हमें गर्व है कि हमलोग उनके भरोसे पर खरे उतरें है।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राज कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्रा, समन्वयक प्रेम राजवंश, श्याम सुन्दर शर्मा, कविता शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top