ओवरलोड बालू ट्रक की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, सूरत से घर लौट रहा था इकलौता बेटा

ओवरलोड बालू ट्रक की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, सूरत से घर लौट रहा था इकलौता बेटा

Satveer Singh
0

अरवल/फतेहपुर: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के संडा गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सूरत से काम करके अपने घर लौट रहा था, लेकिन ओवरलोड बालू ट्रक की टक्कर ने उसकी जिंदगी छीन ली।

मिली जानकारी के अनुसार खंगा गांव निवासी रमेश पासवान का पुत्र छोटू कुमार (18 वर्ष) गुजरात के सूरत में मजदूरी करता था और बीते दिन वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान फतेहपुर संडा बालू सियालदह के पास पीछे से तेज रफ्तार और ओवरलोड बालू ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार ओवरलोड बालू ट्रक तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रशासन से उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की जाती, तो शायद यह हादसा नहीं होता। लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top