रामनवमी पर हिमालयन रेजिडेंशियल स्कूल में भव्य झांकी निकाली गई

रामनवमी पर हिमालयन रेजिडेंशियल स्कूल में भव्य झांकी निकाली गई

Satveer Singh
0

अरवल। राम नवमी के पावन अवसर पर बुधवार को हिमालयन रेजिडेंशियल स्कूल उमैराबाद परिसर में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ प्रभु श्री रामचंद्र जी की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी निकलते ही पूरा विद्यालय परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से भगवान श्री रामचंद्र जी की रथ यात्रा के रूप में आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने सीता, राम, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजकर लोगों का मन मोह लिया। झांकी का प्रबंधन काफी सराहनीय रहा और उपस्थित लोगों ने पात्रों की आरती कर पारंपरिक रूप से प्रसाद भी ग्रहण किया।

इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सांस्कृतिक परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया।

इस मौके पर विद्यालय निदेशक रंजीत कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा, विद्यालय प्रभारी आदित्य राज, उप प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार मेहता, स्टडी इंचार्ज रंजीत कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top