बीसीसी ने एक बार फिर 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, मजदूर-किसान के बच्चों ने रचा नया इतिहास

बीसीसी ने एक बार फिर 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, मजदूर-किसान के बच्चों ने रचा नया इतिहास

Satveer Singh
0

अरवल। 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। परासी और बलिदाद क्षेत्र में स्थित ब्रिलेंट कोचिंग सेंटर (बीसीसी) ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता की परंपरा को कायम रखा है।

कोचिंग संस्थान के संस्थापक संकेष कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि खास बात यह रही कि इस बार ऑफलाइन क्लास करने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा और अधिकतर छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त किए।

संस्थापक ने बताया कि इस बार सफलता की कहानी और भी खास रही, क्योंकि टॉप करने वाले अधिकतर छात्र मजदूर और किसान परिवार से जुड़े हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन बच्चों ने मेहनत और लगन के दम पर बेहतर अंक लाकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर कोचिंग संस्थान में सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उन्हें आगे की पढ़ाई में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और नियमित पढ़ाई को दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के परिणाम से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी बेहतर भविष्य के लिए पढ़ाई में और अधिक मेहनत करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top