Type Here to Get Search Results !

क्लास 10 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

अरवल। स्थानीय के प्रांगण में बुधवार को क्लास 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे विद्यालय प्रभारी आदित्य राज एवं शिक्षक उमेश सिंह ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। इस मौके पर फखरपुर पंचायत के मुखिया , वार्ड संख्या 17 की प्रतिनिधि , चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तथा पुरैनिया पंचायत के भूतपूर्व मुखिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि साधना कुमारी ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने तथा देश की सेवा के लिए आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही आने वाले समय में समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं मुखिया विवेकानंद सिंह समेत अन्य अतिथियों ने भी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक रंजीत कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों को पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद क्लास 10वीं के सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि साधना कुमारी के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रंजीत कुमार सिंह, रुद्रा रेसिडेंस महुअरी अरवल के मालिक संतोष कुमार सिंह , प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, विद्यालय प्रभारी आदित्य राज, उपप्रधानाचार्य कुलदीप कुमार मेहता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ उत्साह से भी भरा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies