अरवल से खबर | छात्रा रिया कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 91% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

अरवल से खबर | छात्रा रिया कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 91% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

Satveer Singh
0

अरवल। जिले के सिपाह मोहल्ला निवासी एवं पान गुमटी चलाने वाले संतोष प्रजापति की सुपुत्री रिया कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन किया है। रिया कुमारी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा है और बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है।

रिया की इस शानदार सफलता से पूरे मोहल्ले और विद्यालय में खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद रिया ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।

इस खुशी के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रिया कुमारी को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र कनौजिया, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, रालोमो नेता रविंद्र राम, सोनू गुप्ता, व्यवसायी जयंत गोप, ठेकेदार अभय पटेल, सजीवन ठाकुर, कांग्रेस नेता मदन प्रसाद, जदयू नेता निरंजन कुशवाहा एवं पूर्व मुखिया बगेरी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने रिया की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी रिया की तरह मेहनत करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top