देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए चिराग पासवान, अरवल जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए चिराग पासवान, अरवल जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

Satveer Singh
0

अरवल। चिराग पासवान को द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में 41वां स्थान मिलने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अरवल जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने हर्ष व्यक्त किया है।

जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि यह उपलब्धि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और देश के विकास के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि चिराग पासवान लगातार जनसेवा, सामाजिक न्याय और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और देश दोनों नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

जिलाध्यक्ष ने अंत में कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस उपलब्धि से उत्साहित हैं और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top