किसान की बेटी ने बढ़ाया मान: 419 अंक लाकर आरती कुमारी बनीं स्कूल टॉपर

किसान की बेटी ने बढ़ाया मान: 419 अंक लाकर आरती कुमारी बनीं स्कूल टॉपर

Satveer Singh
0

अरवलजिले के बंशी पोंदिल गांव की रहने वाली आरती कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 419 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरती के पिता मनु कुमार पेशे से किसान हैं, जबकि माता रेणु देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आरती ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों परिवार और खुद की सेल्फ स्टडी को दिया उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने आर्यभट्ट शैक्षणिक संस्थान में भी तैयारी की जहां शिक्षकों द्वारा बेहतरीन मार्गदर्शन मिला इसके बाद घर पर नियमित स्वअध्ययन ने उनकी तैयारी को और मजबूत किया संस्थान के संचालक अमरजीत कुमार ने आरती की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि आरती शुरू से ही मेधावी और परिश्रमी छात्रा रही हैं, और उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी आरती की इस सफलता पर परिवार शिक्षक और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top