ब्रिलियंट कोचिंग सेंटर का शानदार प्रदर्शन, इंटर 2026 में छात्रों ने लहराया परचम

ब्रिलियंट कोचिंग सेंटर का शानदार प्रदर्शन, इंटर 2026 में छात्रों ने लहराया परचम

Satveer Singh
0

अरवल। जिले के परासी क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्रिलियंट कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखते हुए इंटर 2026 के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों का, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

संस्थान द्वारा जारी टॉपर्स सूची में कई छात्रों ने 400 से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इनमें छोटू कुमार (448 अंक), शेख अली (423 अंक), जिज्ञासा कुमारी (411 अंक), आकाश कुमार (409 अंक) और सुधांशु (408 अंक) जैसे छात्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की नई कहानी लिखी है।

संस्थान के संचालक संकेश कुमार ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से लगातार कोचिंग चलाते हुए वे हर वर्ष बेहतर परिणाम देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और छात्रों की लगन ही इस सफलता का मुख्य आधार है।

वहीं, पिछले 6 वर्षों के मैट्रिक परीक्षा परिणामों में भी संस्थान का प्रदर्शन सराहनीय रहा है, जिसमें कई छात्रों ने 450 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इससे संस्थान की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

संकेश कुमार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बार ब्रिलियंट कोचिंग सेंटर में अवश्य भेजें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top