Type Here to Get Search Results !

जन सुराज उद्घोष यात्रा को सफल बनाने के लिए रंजय कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जन सुराज उद्घोष यात्रा को सफल बनाने के लिए रंजय कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान
प्रशांत किशोर 28 अप्रैल को करेंगे सभा को संबोधित, जनता से भारी संख्या में शामिल होने की अपील

अरवल: जन सुराज पार्टी द्वारा आगामी 28 अप्रैल को अरवल के महुआबाग मैदान में आयोजित जन सुराज उद्घोष यात्रा को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी के प्रदेश कोर कमिटी सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष रंजय कुमार ने जिले के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।


जनता से संवाद करते हुए रंजय कुमार ने बताया कि यह यात्रा बिहार की दिशा और दशा को बदलने की शुरुआत है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली सभा में भारी संख्या में पहुँचकर पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जी के विचारों को सुनें और बदलाव की इस मुहिम का हिस्सा बनें।


रंजय कुमार ने बताया कि जन सुराज पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जी बिहार में भ्रष्टाचार, शिक्षा और रोजगार की बदहाली, प्रशासनिक अराजकता और गरीबों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक संगठित आंदोलन खड़ा कर रहे हैं।


उन्होंने पार्टी के प्रमुख मुद्दों को गिनाते हुए बताया:


राज्य से पलायन रोकना।

बुजुर्गों को ₹2000 मासिक पेंशन।

महिलाओं को 4% ब्याज पर सस्ता ऋण।

15 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

किसानों को मनरेगा योजना से जोड़कर खेती को लाभकारी बनाना।

लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, लाठी तंत्र का अंत।

शराबबंदी के नाम पर गरीबों के शोषण पर रोक।

जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार लौटाना।


पार्टी ने राज्य सरकार से यह भी माँग की है कि वह भूमिहीन परिवारों को दी गई जमीन और जातीय जनगणना के आधार पर घोषित 94 लाख परिवारों को 2-2 लाख की सहायता राशि की अद्यतन सूची सार्वजनिक करे।


रंजय कुमार ने अंत में जनता से अपील की कि वे 28 अप्रैल को महुआबाग मैदान, अरवल में ज़रूर शामिल हों और प्रशांत किशोर जी की विचारधारा से जुड़कर एक नए बिहार की नींव रखने में योगदान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies