Type Here to Get Search Results !

आनंद विहार होटल में लोजपा रामविलास का सदस्यता अभियान एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

आनंद विहार होटल में लोजपा रामविलास का सदस्यता अभियान एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

अरवल: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी के निर्देशानुसार पार्टी का शेड्यूल कार्यक्रम के तहत आनंद विहार होटल में सदस्यता अभियान एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव सुनील यादव ने अपने संबोधन में कहा कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा वर्ग ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास और लोकतंत्र की मजबूती में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और भारतीय नीतियों के नवकरण और संवर्धन में उनका योगदान अतुलनीय है।


सुनील यादव ने यह भी कहा कि छात्रों को अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद देश हित में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


कार्यक्रम में लोजपा रामविलास के युवा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिव्या भारती, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आज़ाद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसीम अहमद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र चंद्रवंशी, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष सिंटू कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, जिला महासचिव संजीव कुमार, रामानंद भगत, नगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार, अरवल प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इसे सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies