Type Here to Get Search Results !

UPI से डिजिटल पेमेंट में नया रिकॉर्ड, इस साल हुए 15,547 करोड़ ट्रांजैक्शन

UPI से डिजिटल पेमेंट में नया रिकॉर्ड, इस साल हुए 15,547 करोड़ ट्रांजैक्शन

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने डिजिटल पेमेंट की क्रांति को लेकर UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) से जुड़े आंकड़े साझा किए हैं। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर बताया कि इस साल जनवरी से नवंबर के बीच UPI के जरिए कुल 15,547 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल राशि ₹223 लाख करोड़ रही।

यह आंकड़ा दर्शाता है कि डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में UPI ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। गौरतलब है कि UPI को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने वर्ष 2016 में लॉन्च किया था। इसके बाद से यह भुगतान प्रणाली देश में सबसे लोकप्रिय और तेज़तर्रार माध्यम बन चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंत्रालय ने इसे "डिजिटल इंडिया" अभियान की बड़ी सफलता बताया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। UPI के जरिए तुरंत और सुरक्षित भुगतान की सुविधा ने इसे जन-जन तक पहुंचाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies