Type Here to Get Search Results !

बिहार: कस्टम अधिकारियों को GRP ने हिरासत में लिया, सिगरेट तस्करी मामले में हंगामा

बिहार: कस्टम अधिकारियों को GRP ने हिरासत में लिया, सिगरेट तस्करी मामले में हंगामा

बिहार के मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब कस्टम अधिकारियों को तस्करी के आरोप में GRP ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, रक्सौल जंक्शन पर चाइनीज ई-सिगरेट की तस्करी के बारे में कस्टम विभाग को सूचना मिली थी। इसके बाद कस्टम सुप्रीटेंडेंट और उनके तीन सहयोगी अधिकारियों ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से तस्करी की जा रही सिगरेट के बंडल को बरामद कर लिया।

लेकिन जैसे ही कस्टम अधिकारियों ने सिगरेट जब्त किए, GRP के थानाध्यक्ष पवन कुमार मौके पर पहुंचे और कस्टम अधिकारियों को थाने में बैठा लिया। इस घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। कस्टम और GRP के बीच तकरार बढ़ने के बाद अधिकारीयों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, GRP ने कस्टम अधिकारियों पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और सिगरेट जब्ती की कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। हालांकि, मामले की जांच जारी है, और रेलवे प्रशासन ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट मांगी है। इस घटना के बाद से बिहार में तस्करी की गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।


Read More:- पटना: सड़कों पर मकान का मलबा फेंका तो होगा जुर्माना, नगर निगम ने जारी किया नया आदेश


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies