Type Here to Get Search Results !

मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या, केंद्र से कार्रवाई की मांग

मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या, केंद्र से कार्रवाई की मांग

मणिपुर के काकचिंग जिले में बदमाशों ने बिहार के दो मजदूरों को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान गोपालगंज के राजवाही गांव के सुनेलाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) के रूप में हुई है। यह घटना मणिपुर में सुरक्षा की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। 

जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मणिपुर और दिल्ली के अधिकारियों से संपर्क किया और मृतक मजदूरों के पार्थिव शरीर को शीघ्र बिहार लाने के निर्देश दिए।

मंत्रियों ने मणिपुर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। मामले की तफ्तीश जारी है और लोगों में गुस्सा फैल रहा है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस हत्या ने बिहार से बाहर काम करने वाले मजदूरों के सुरक्षा की चिंता को बढ़ा दिया है।


Read More:- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विजय खरे का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies