बिहार में शिक्षकों के लिए नया नियम: ट्यूशन, कोचिंग और अन्य व्यवसाय पर कार्रवाई, नौकरी से बर्खास्तगी तक!
Type Here to Get Search Results !


 

बिहार में शिक्षकों के लिए नया नियम: ट्यूशन, कोचिंग और अन्य व्यवसाय पर कार्रवाई, नौकरी से बर्खास्तगी तक!

बिहार में शिक्षकों के लिए नया नियम: ट्यूशन, कोचिंग और अन्य व्यवसाय पर कार्रवाई, नौकरी से बर्खास्तगी तक!

बिहार सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। अब बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षा (संशोधन) नियमावली, 2024 लागू कर दी गई है, जिससे शिक्षकों के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। गजट में प्रकाशित इस नए नियम के तहत अब ट्यूशन, कोचिंग और किसी अन्य व्यवसाय में भाग लेने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे शिक्षकों को नौकरी से हटाया जा सकता है।

इसके अलावा, अगर कोई शिक्षक राजनीति में सक्रिय है, नशापान करता है या स्कूल में हंगामा करता है, तो उसे जिले से बाहर ट्रांसफर किया जाएगा। यह बदलाव शिक्षा प्रणाली को सुधारने और शिक्षकों की जिम्मेदारी को सख्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


इस कदम से सरकारी स्कूलों में बेहतर माहौल और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना यह है कि इस नए नियम को किस तरह से लागू किया जाता है और इससे शिक्षकों की कार्यशैली में कितना बदलाव आता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Read More:-बिहटा एयरफोर्स सेंटर में तेंदुआ घुसने से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय फिर बंद, 11 सौ बच्चों की पढ़ाई पर संकट


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies