Type Here to Get Search Results !

सीएम नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' 23 दिसंबर से शुरू, महिलाओं से करेंगे संवाद

सीएम नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' 23 दिसंबर से शुरू, महिलाओं से करेंगे संवाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के पहले चरण में वह बिहार के छह जिलों – बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में महिलाओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले 15 दिसंबर से प्रदेश भर में महिला संवाद यात्रा का ऐलान किया था, लेकिन कुछ कारणों से यह यात्रा टल गई थी। अब, इस यात्रा का नाम महिला संवाद यात्रा से बदलकर 'प्रगति यात्रा' रख दिया गया है।

नीतीश कुमार की इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में विकास के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना और खासकर महिलाओं के अधिकारों और उनके विकास से जुड़े सवालों पर चर्चा करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं से उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी बात करेंगे।

राजनीतिक गलियारों में यह यात्रा सुर्खियों में है, और मुख्यमंत्री की यह यात्रा आने वाले दिनों में राज्य में महिला सशक्तिकरण और विकास के मुद्दों को लेकर नई दिशा दे सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Read More:-प्रशांत किशोर को झटका, जनसुराज पार्टी में इस्तीफों की हलचल!



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies