Type Here to Get Search Results !

महर्षि विद्या पीठ में दीपावली का धूमधाम: बच्चों ने सजाए मिट्टी के दिए

महर्षि विद्या पीठ में दीपावली का धूमधाम: बच्चों ने सजाए मिट्टी के दिए

जहानाबाद: महर्षि विद्या पीठ में दीपावली का पर्व बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंगलवार को विद्यालय में बच्चों के उत्साह और खुशी का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने छात्रों ने अपने हाथों से मिट्टी के दीयों को सजाया और पूरे परिसर को रोशनी से जगमग कर दिया। 

महर्षि विद्या पीठ में दीपावली का धूमधाम: बच्चों ने सजाए मिट्टी के दिए

बच्चों ने रंगोली बना कर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया और फुलझड़ियां छोड़ीं। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अभिभावकों की निगरानी में इस पर्व को मनाना चाहिए, ताकि कोई दिक्कत न हो।

महर्षि विद्या पीठ में दीपावली का धूमधाम: बच्चों ने सजाए मिट्टी के दिए

विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और बताया कि ऐसे कार्यक्रम सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हैं और बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराते हैं। उन्होंने दीपावली को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले पर्व के रूप में बताया और छात्रों को सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

महर्षि विद्या पीठ में दीपावली का धूमधाम: बच्चों ने सजाए मिट्टी के दिए

इस कार्यक्रम में साकेत रौशन, सोनाली शर्मा, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, निशि कुमारी, प्रिया कुमारी, रीमा शर्मा, और शिक्षक हिमांशू राज समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ हुआ, जो इस पर्व की खुशियों को और बढ़ाने वाला साबित हुआ।

टैग्स: #दीपावली #महर्षिविद्यापीठ #जहानाबाद #भारतीयसंस्कृति #स्कूलीउत्सव #सांस्कृतिककार्यक्रम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies