Type Here to Get Search Results !

बिहार दिवस पर अरवल इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम

अरवल। बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को अरवल के इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन अरवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और बीस सूत्री उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डीएम ने अपने संबोधन में बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और राज्य के विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस हम सभी के लिए गर्व का दिन है और यह हमें अपनी विरासत को सहेजते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं और बिहार को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य, गीत-संगीत और नाटक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और बिहार की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर जिले के कई वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव के संकल्प के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies