गणतंत्र दिवस पर खंगाह गांव में बॉलीबॉल मैच का भव्य आयोजन, राजू रंजन पासवान ने किया उद्घाटन

गणतंत्र दिवस पर खंगाह गांव में बॉलीबॉल मैच का भव्य आयोजन, राजू रंजन पासवान ने किया उद्घाटन

Satveer Singh
0

अरवल जिला में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर खंगाह गांव में बॉलीबॉल मैच का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संसद प्रतिनिधि सह श्रीमती उर्मिला देवी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजू रंजन पासवान ने फीता काटकर बॉलीबॉल मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का विकास होता है।

मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का अहम योगदान रहा। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने क्षेत्र में देशभक्ति और खेल भावना का सुंदर संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(2)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top