Type Here to Get Search Results !

अरवल: पायस मिशन स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अरवल जिले के पायस मिशन स्कूल प्रांगण में बुधवार को “विकसित भारत 2047” विषय पर आधारित दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, पटना के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कुर्था विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पप्पु वर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर प्राइवेट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कुशवाहा चंदन एवं पूर्व अध्यक्ष केदार प्रसाद भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना था। इसी क्रम में आयुष्मान भारत, आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आधार कार्ड में सुधार कराया और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान पायस मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के सह-निदेशक अशोक कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्रा, समन्वयक प्रेम राजवंश, नीरज कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, कविता शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

#codes

Hollywood Movies