Type Here to Get Search Results !

डीएम अमृषा बैंस ने किया प्रभात खबर वार्षिक पंचांग का लोकार्पण, अधिकारी व मीडिया रहे मौजूद

अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में प्रभात खबर वार्षिक पंचांग का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में जिले के वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी जनों को संबोधित करते हुए नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है, जो सरकार एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से आमजनों की समस्याएं जिला प्रशासन तक पहुँचती हैं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने प्रशासन एवं मीडिया के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता श्री रवि प्रसाद चौहान, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, ओएसडी श्री ऋषिकेश तिवारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती माला कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।

प्रभात खबर वार्षिक पंचांग का यह लोकार्पण कार्यक्रम प्रशासन एवं मीडिया के बीच सशक्त संवाद एवं सहयोग का प्रतीक रहा, जो जिले के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies