Type Here to Get Search Results !

अरवल विधानसभा के शहर तेलपा में भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

अरवल विधानसभा के शहर तेलपा में भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

अरवल विधानसभा के शहर तेलपा में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ बताते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास है। प्रदेश और देश में भाजपा विकास का नया इतिहास लिख रही है, जबकि विपक्ष इसके प्रति असमर्थ है। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता भाजपा के विकास कार्यों की सराहना कर रही है और 2025 में 225 सीटों के लक्ष्य के साथ एनडीए की सरकार पुनः बिहार में बनेगी। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम कर रही है।


उन्होंने भाजपा के उद्देश्य और विचारधारा को बताते हुए कहा कि पार्टी एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से प्रगतिशील और प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो, साथ ही प्राचीन भारतीय सभ्यता, संस्कृति और मूल्यों से प्रेरणा लेता हो।


इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. रामकिशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकांत शर्मा, प्रदेश परिषद सदस्य ई संजय कुमार, जिला महामंत्री संजीव कुमार, संगीता कुशवाहा, गुलशन कुशवाहा, जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी जय साहू, जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, संजीत सिंह, मुन्नी चंद्रवंशी, गुलशन कुशवाहा, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, नीतीश छोटी, अरवल विधानसभा संयोजक भास्कर कुमार, मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत, मनोज कुमार, ब्रजेंद्र सिंह, अस्वस्थामा शर्मा, युवा प्रिंस सिंह, राहुल जयसवाल, भोला शर्मा, अभिषेक कुमार, कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, संजय गुप्ता, गुड्डू चंद्रवंशी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies