बैदराबाद में घर में लगी भयंकर आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला!

बैदराबाद में घर में लगी भयंकर आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला!

अरवल जिले के बैदराबाद रामलीला फील्ड के पास स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण घर में रखी दो गैस टंकी में भी आग फैल गई। इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे आग पर काबू पाने में सफल नहीं हो सके।


इसके बाद, घटना की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।



सुखद खबर यह है कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म