Type Here to Get Search Results !

भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है – सत्येन्द्र रंजन।

भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है – सत्येन्द्र रंजन।

अरवल: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी के निर्देशानुसार पार्टी के शेड्यूल कार्यक्रम के तहत आनंद विहार होटल में एक किसान पंचायत एवं कृषि नीतियों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि किसानों के सशक्तिकरण, आय वृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है, साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूक करना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कृषि न केवल हमारे आर्थिक, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक उन्नति का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।


केंद्र सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि देने की सराहना करते हुए कार्यक्रम में सरकार के प्रयासों की भी तारीफ की गई।


कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दिव्या भारती, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसीम अहमद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवींद्र चंद्रवंशी, जिला संगठन मंत्री रमेश रजक, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, सत्यनारायण कुशवाहा, अरवल प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, चंद्रविजय कुमार, रोहित कुमार, दिनेश पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies