Type Here to Get Search Results !

महिला थाना द्वारा बालिका विद्यालय में जागरूकता अभियान

महिला थाना द्वारा बालिका विद्यालय में जागरूकता अभियान

अरवल: महिला थाना द्वारा आज बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर फ्रॉड, नए आपराधिक कानून और महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। महिला थाना की टीम ने स्कूल में पढ़ने आई छात्राओं को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं से संबंधित अपराधों, चाहे वह घरेलू हिंसा, यौन हिंसा या अन्य कोई अपराध हो, के प्रति पूरी तरह सजग है और इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। महिला थाना ने छात्राओं को यह भी समझाया कि यदि वे कभी किसी विपत्ति का सामना करें या परेशानी में हों, तो उन्हें हमेशा पुलिस की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए 112, 1930,  जैसी हेल्पलाइन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।


इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताया गया। महिला थाना ने इस तरह के अभियान के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के महत्व को और अधिक फैलाने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes

Hollywood Movies