अरवल। जिला बार एसोसिएशन अरवल के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के प्रथम दिन विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अध्यक्ष पद के लिए सर्वश्री विनोद कुमार (मोथा), विनोद कुमार (जलपुरा) और सुभाषचंद्र बसु ने नामांकन किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार, डॉ. राजेश चंद्रा और जावेद खान मैदान में उतर चुके हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए दीनानाथ रजक और ललन कुमार ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि अंकेक्षक पद के लिए बलिराम पाठक ने अपना पर्चा भरा। संयुक्त सचिव पद पर मनोज कुमार पासवान एवं रामेश्वर राम ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए अब तक केवल नागमणि कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।
चुनाव अधिकारी डॉ. अखिलेश सिंह, निसार अख्तर अंसारी और बृज बिहारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर एक, कोषाध्यक्ष पद पर दो, संयुक्त सचिव पद पर दो तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक नामांकन प्राप्त हुआ है।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार कल नामांकन का अंतिम दिन है, जिसके बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। जिला बार के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
