Bihar News: बिहार ने आयुष्मान कार्ड बनाने में गुजरात को पछाड़ा, हासिल किया तीसरा स्थान
"बिहार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने में गुजरात को पीछे छोड़ते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया"
बिहार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने में गुजरात को पीछे छोड़ते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य में अबतक 3,67,48,077 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य साढ़े आठ करोड़ निर्धारित किया है।
